Pappu Yadav Death Threat: पप्पू यादव को फिर मिली लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, PA ने दर्ज करवाई शिकायत
बिहार के पूर्णिया के लोकसभा सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, उनके उनके PA को रात 2 बजे और सुबह 10 बजे के आसपास धमकी भरे कॉल और मैसेज आए हैं.
Pappu Yadav Death Threat: बिहार के पूर्णिया के लोकसभा सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, उनके उनके PA को रात 2 बजे और सुबह 10 बजे के आसपास धमकी भरे कॉल और मैसेज आए हैं. PA ने बताया कि पप्पू यादव को वॉट्सऐप पर भी धमकी दी गई, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. दरअसल, कुछ दिन पहले पप्पू यादव ने सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस गैंग के खिलाफ पोस्ट किया था और उन्हें चुनौती दी थी. इसके बाद से उन्हें ऐसी धमकियां मिल रही हैं. अब पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से Z सुरक्षा की मांग की है.
ये भी पढें: Pappu Yadav Threat: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MP पप्पू यादव को धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
पप्पू यादव को फिर मिली लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी
सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली जान से मारने की धमकी, PA ने दर्ज करवाई शिकायत#PappuYadav | #LawrenceBishnoi | @anantbhatt37 | @Rajeevranjantv pic.twitter.com/64UQz0cPvy
— NDTV India (@ndtvindia) November 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

