देश

VIDEO: महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल कोश्यारी मुंबई से देहरादून के लिए विशेष विमान से रवाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस 18 फरवरी को राजभवन में पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से एक दिन पहले महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल कोश्यारी को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई गई. विदाई समारोह के बाद कोश्यारी मुंबई से विशेष विमान से देहरादून के लिए रवाना हुए.

VIDEO: महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल कोश्यारी मुंबई से देहरादून के लिए विशेष विमान से रवाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई
Bhagat Singh Koshyari (Photo Credits Twitter)

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस 18 फरवरी को राजभवन में पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से एक दिन पहले महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी  (Bhagat Singh Koshyari) को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई गई. विदाई समारोह के बाद कोश्यारी विशेष विमान से मुंबई से देहरादून के लिए रवाना हुए. बता दें की हाल के दिनों ने भगत सिंह कोश्यारी पीएम मोदी से मुक्त होने को लेकर इच्छा जताई थी. भगत सिंह कोश्यारी के अनुरोध के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद झारखंड के राज्यपाल 75 वर्षीय बैस को पिछले महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया.

वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार सुबह राजभवन में विदाई के एक दिन पहले कोश्यारी से मुलाकात की. उन्हें सितंबर 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).