देश

Avian Influenza: केरल के अलाप्पुझा जिले में एवियन इन्फ्लुएंजा का प्रकोप, बत्तखों में H5N1 की हुई पुष्टि

केरल के अलाप्पुझा जिले की दो पंचायतों एडथवा और चेरुथाना में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा यानी एच5एन1 की पुष्टि हुई है. बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करने वाला एक वायरस है.

Avian Influenza: केरल के अलाप्पुझा जिले में एवियन इन्फ्लुएंजा का प्रकोप, बत्तखों में H5N1 की हुई पुष्टि
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

Avian Influenza: केरल (Kerala) में एवियन इन्फ्लुएंजा (Avian Influenza) यानी बर्ड फ्लू (Bird Flu) का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अलाप्पुझा (Alappuzha) जिले की दो पंचायतों एडथवा और चेरुथाना में बत्तखों (Ducks) में एवियन इन्फ्लुएंजा यानी एच5एन1 की पुष्टि हुई है. कुछ समय पहले ही एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू (Bird Flue) महामारी के खतरे की तेजी से फैलने की संभावना जताई है. विशेषज्ञों की मानें तो H5N1 वायरस कोविड-19 से कई गुना ज्‍यादा विनाशकारी हो सकता है. वायरस पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि H5N1 एक वैश्विक महामारी को ट्रिगर कर सकता है. बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करने वाला एक वायरस है. यह वायरस कई प्रकारों में मौजूद है, जिनमें से कुछ प्रकार इंसानों को भी संक्रमित कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Bird Flu: कोरोना से 100 गुना खतरनाक है बर्ड फ्लू, H5N1 ने बजाई खतरे की घंटी, 50 फीसदी है डेथ रेट

बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).