Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में शाम 5 बजे तक 99.18% वोटिंग, 21 जुलाई हो आएंगे परिणाम
राष्ट्रपति चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक संसद भवन में 98.91% वोटिंग हुई. मतदान के वोटों की गिनती 21 जुलाई हो की जाएगी.
Presidential Election 2022: भारत में राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान हुआ. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है. मतदान 10 बजे आरंभ हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया. मतदान की प्रक्रिया पांच बजे समाप्त हुई. जानकारी के अनुसार 736 निर्वाचकों (संसद के 727 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) में से 730 निर्वाचकों(संसद के 721 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) ने अपना वोट डाला. मतदान की प्रक्रिया शाम बजे तक चली और संसद भवन में 98.91% वोटिंग हुई. मतदान के बाद वोटों की गिनती 21 जुलाई हो की जाएगी.
736 निर्वाचकों (संसद के 727 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) में से 730 निर्वाचकों(संसद के 721 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) ने अपना वोट डाला। संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ: पी.सी. मोदी, महासचिव, राज्य सभा, दिल्ली
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

