Delhi Pollution: वायु प्रदूषण की स्थिति पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले- अभी सख्ती से जारी रहेंगे ग्रैप 2 के नियम
दिल्ली में प्रदूषण के हालात पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अब हवा की गति काफी धीमी हो गई है, जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली में ग्रेप 1 और ग्रेप 2 के नियमों को फिलहाल सख्ती से लागू रखा जाएगा,
Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) के हालात में आंशिक सुधार के बाद ग्रैप 3 (GRAP 3) की पाबंदियां हटा दी गई हैं. दिल्ली में प्रदूषण के हालात पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि अब हवा की गति काफी धीमी हो गई है, जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में बदलाव देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रेप 3 से जुड़ी पाबंदियों को हटा दिया गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में अगर हवा की गति कम होगी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए दिल्ली में ग्रेप 1 और ग्रेप 2 के नियमों को फिलहाल सख्ती से लागू रखा जाएगा, ताकि प्रदूषण की वजह से फिर हालात बेकाबू न हो जाए. यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: 'लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें', दिल्ली प्रदूषण पर बोले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
देखें वीडियो-
#WATCH दिल्ली: वायु प्रदूषण की स्थिति पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "अब हवा की गति काफी धीमी को गई है जिसके चलते प्रदूषण के स्तर को बदलाव देखने को मिलेगा, जैसा देखा जा रहा है। GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं लेकिन सभी विभागों को GRAP-1 और GRAP-2 के निवारक… pic.twitter.com/zC5v2HBKLc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

