OIC: कश्मीर मुद्दे पर चीन ने की टिप्पणी, भारत ने फटकारा, कहा- हमारे आंतरिक मामले में अन्य देशों को बोलने का हक नहीं
इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) के 48वें सत्र में बतौर “विशेष अतिथि” शामिल हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कश्मीर पर टिप्पणी की. जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामला पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला हैं. चीन सहित अन्य देशों के पास इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.
पाकिस्तान में हुए इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) के 48वें सत्र में बतौर “विशेष अतिथि” शामिल हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कश्मीर पर टिप्पणी की. जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने आज चीनी विदेश मंत्री के बयान को ख़ारिज करते हुए कहा की जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामले पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं. चीन सहित अन्य देशों के पास इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.
सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों देशों की गहरी दोस्ती को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए. वांग पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर आये थे.
We reject the uncalled reference to India by the Chinese Foreign Minister Wang Yi during his speech at the Opening Ceremony (of OIC in Pakistan). Matters related to J&K are entirely the internal affairs of India.Other countries including China have no locus standi to comment: MEA pic.twitter.com/5D5fg2hBnS
— ANI (@ANI) March 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

