देश

Odisha Stampede Video: ओडिशा हादसे में एक महिला की मौत, कई घायल, CM पटनायक ने जताया दुख, मृतक परिवार को 5 लाख रुपये की मदद की घोषणा की

ओडिशा के कटक में शनिवार को मकर संक्रांति के मेले के दौरान बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर भारी उमड़ने की वजह से भगदड़ मच गई. जिसमें एक महिला की मौत हुई हैं. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया है.

Odisha Stampede Video: ओडिशा हादसे में एक महिला की मौत, कई घायल, CM पटनायक ने जताया दुख, मृतक परिवार को 5 लाख रुपये की मदद की घोषणा की
Stampede In Odisha

Stampede In Odisha: ओडिशा के कटक में शनिवार को मकर संक्रांति के मेले के दौरान बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर भारी उमड़ने की वजह से भगदड़ मच गई. जिसमें एक महिला की मौत हुई हैं. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया है. वहीं हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिवार के प्रति सीएम ने शोक जताते हुए परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की हैं.  वहीं इस घटना के बाद जिले के अथागढ़ उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार ने एक बताया कि "मकर मेले में करीब 2 लाख लोग आए, जिसके चलते भारी भीड़ एकत्रित हो गई. इसी बीच भगदड़ मचने से यह हादसा हो गई.

बताना चाहेंगे कि सिंहनाथ पीठ, जो कि भगवान शिव का मंदिर है, भगदड़ वहीं से कुछ दूरी पर हुई है.  लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बदांबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर मची भगदड़ में बच्चों सहित 12 से अधिक लोग घायल हो गए. जबकि 2 से 3 लोगों की जान चले जाने की खबर है. हालांकि अधिकारिक रूप से एक महिला के मौत की जानकारी सामने आई है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).