देश

Odisha: ट्यूशन के लिए जाते समय जहरीला फल खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ओडिशा के भद्रक जिले से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्यूशन के लिए जाते समय जहरीला फल खाने की वजह से पांच छात्रों की हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Odisha: ट्यूशन के लिए जाते समय जहरीला फल खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहरीला फल खाने से बीमार हुए 5 बच्चे (Photo Credits: Twitter)

ओडिशा (Odisha) के भद्रक जिले (Bhadrak District) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्यूशन के लिए जाते समय जहरीला फल (Poisonous Fruit) खाने की वजह से पांच छात्रों की हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में जहरीला फल खाने की वजह से बीमार हुए पांचों छात्रों को बासुदेवपुर अस्पताल (Basudevpur Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, किसी जहरीले फल के सेवन करने के बाद इन छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह भी पढ़ें: Mid Day Meal: बिहार के सुपौल में मिड डे मिल खाने से 45 बच्चे बीमार पड़े, 5 की हालत गंभीर (Watch Video)

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).