Dhami Cabinet on Temple Controversy: केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के नाम पर नहीं बनेगा कोई मंदिर; सख्त कानून लाने जा रही उत्तराखंड की धामी सरकार
बीते गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की बैठक हुई है. इसमें निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड के चारधाम और अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम पर कोई ट्रस्ट, मंदिर या समिति नहीं बनेगी.
Dhami Cabinet on Temple Controversy: केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाने को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. सीएम के सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि बीते गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक की बैठक हुई है. इसमें निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड के चारधाम और अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम पर कोई ट्रस्ट, मंदिर या समिति नहीं बनेगी. इसके लिए सरकार सख्त कानून लाने का प्रावधान करेगी. अगर कोई भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के नाम से मिलते-जुलते मंदिर बनाएगा, तो सरकार उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी.
केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के नाम पर नहीं बनेगा मंदिर?
Dehradun | In the cabinet meeting held this evening under the chairmanship of Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, it was decided that the government will make a provision to bring a strict law so that no trust, temple or committee is formed in the name of Chardham and major…
— ANI (@ANI) July 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

