त्योहार

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के खुलने वाले हैं कपाट

देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, क्योंकि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी 10 मई को खुलने वाले हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले जाएंगे.

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के खुलने वाले हैं कपाट
उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2024 (Photo Credits: X)

Uttarakhand Char Dham Yatra 2024: देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) की तैयारियां शुरू हो गई हैं, क्योंकि गंगोत्री (Gangotri), यमुनोत्री (Yamunotri) और केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट कल यानी 10 मई को खुलने वाले हैं. इन पवित्र धामों के कपाट अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी में खोले जाएंगे, जबकि बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट 12 मई को खोले जाएंगे. चार धाम यात्रा के लिए देशभर के विभिन्न हिस्सों से तीर्थयात्रियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है. इन धामों की यात्रा शुरू होने से पहले ही इनकी बुकिंग का आंकड़ा नए रिकॉर्ड बना रहा है. अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंच चुका है. यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra: 25 मई तक चारधाम यात्रा पर न आएं VIP, उत्तराखंड सरकार का अनुरोध

चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).