देश

Nitish Kumar on Amit Shah: नीतीश कुमार ने अमित शाह के बयान पर ली चुटकी, कहा- 'हम उन लोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते'- VIDEO

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि अमित शाह कुछ भी बोलते हैं, हम उन लोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते. बिहार का कितना विकास हो रहा है, देश में क्या हो रहा है, उन्हें कोई जानकारी है

Nitish Kumar on Amit Shah: नीतीश कुमार ने अमित शाह के बयान पर ली चुटकी, कहा- 'हम उन लोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते'- VIDEO
Nitish Kumar Photo Credits: Twitter

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के  बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार किया है.  सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अमित शाह कुछ भी बोलते हैं, हम उन लोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते. बिहार का कितना विकास हो रहा है, देश में क्या हो रहा है, उन्हें कोई जानकारी है? कई दल एकजुट हो रहे हैं इसलिए वे घबराए हुए हैं. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे थे.जहां पर आयोजित एक रैली के दौरान में आरजेडी प्रमुख लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार हमला  बोलते हुए कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है. हर रोज़ बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं, रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).