Nikhat Released From Jail: गैंगेस्टर मुख़्तार अंसारी की बहू निखत करीब 6 महीने बाद जेल से जमानत होने पर रिहा, बेटे को देख फफक कर रो पड़ी, वीडियो वायरल
गैंगेस्टर मुख़्तार अंसारी की बहू निखत बानो को सुप्रीम कोर्ट से करीब 6 महीने जमानत मिलने के बाद गुरुवार की देर रात चित्रकूट की जेल से रिहा हो गई. जेल से रिहा होते ही निखत ने अपने एक साल के बेटे को देख फफक कर रोने अलगी.
Nikhat Released From Jail: गैंगेस्टर मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बहू निखत बानो को सुप्रीम कोर्ट से करीब 6 महीने जमानत मिलने के बाद गुरुवार की देर रात चित्रकूट की जेल से रिहा हो गई. निखत बानो को लेने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही उसका एक साल का बेटा भी साथ में मां को लेने आया है. जेल से बाहर आते ही निखत ने दौड़ कर बेटे को अपने सीने से लगा लिया और फफककर रोने लगी. इसके बाद कार में बैठकर परिवार के साथ निखत घर के लिए रवाना हो गई. बेटे को गोद में लेकर निखत का रोने का वीडियो भी वायरल हुआ है.
बताना चाहेंगे कि जेल की एक अलग कोठरी में पति से अब्बास से बात करते पकड़ी गई निखत को को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था. जमानत को लेकर निखत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 11 अगस्त को निखत को जमानत दे दी. जिस जमानत के बाद कानूनों प्रक्रिया पूरी करने के बाद निखत को जेल से रिहा किया गया.
Video:
मुख्तार अंसारी की बहू निक़हत बानो का जेल से रिहा बाहर आने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका मासूम बेटा अपनी मां का इंतजार कर रहा होता है। निक़हत अपने बेटे को देखते ही उसे सीने से लगा लेती हैं। #MukhtarAnsari #Chitrakoot #NikhatBano pic.twitter.com/xbg16WBrQe
— UP Tak (@UPTakOfficial) August 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2023 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

