Mumbai: दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर्स, तस्करों के 29 ठिकानों पर छापेमारी, आज फिर 15 लोगों से होगी पूछताछ
NIA ने कल दाऊद इब्राहिम के साथियों से जुड़े 29 ठिकानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने कल कुल 15 लोगों से पूछताछ की थी. एनआईए ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है.
मुंबई: NIA ने कल दाऊद इब्राहिम के साथियों से जुड़े 29 ठिकानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने कल कुल 15 लोगों से पूछताछ की थी. एनआईए ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.डी कंपनी संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा बैन आतंकी संगठन है. वहीं 1993 में हुए मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद को 2003 में यूएन ने ग्लोबल आतंकी माना था. उसपर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा गया था.
दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामले की जांच गृह मंत्रालय ने फरवरी 2022 में NIA को सौंपी थी. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी आतंक पर जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है. इससे पहले तक ईडी दाऊद से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी.
Mumbai | NIA conducted raids at 29 locations linked to Dawood Ibrahim associates yesterday. A total of 15 people were questioned by the Agency yesterday. NIA has called him for questioning again today. No arrest made in the case yet.
— ANI (@ANI) May 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

