देश

Ram Mandir Photos: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, देखें कितना बनकर तैयार हो गया है रामलला का दरबार

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 30 अप्रैल को राम मंदिर की दो तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता और पत्थरों पर नक्काशी साफ तौर पर देखी जा सकती है.

Ram Mandir Photos: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने, देखें कितना बनकर तैयार हो गया है रामलला का दरबार

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्रथम तल दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा और जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 30 अप्रैल को राम मंदिर की दो तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता और पत्थरों पर नक्काशी साफ तौर पर देखी जा सकती है.

श्रीराम मंदिर का 50 फीसदी  से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. गर्भ गृह की दीवारें पूरी हो चुकी हैं. चंपत राय के मुताबिक अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर का पहला फेज पूरा हो जाएगा.

9 नवंबर 2019 को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था. इसके बाद 5 फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन हुआ और फिर 25 मार्च 2020 को रामलला को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया गया. 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन हुआ और 1 जून 2022 को गर्भगृह निर्माण शुरू हुआ.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).