देश

Umesh Pal Case: अतीक अहमद और उसके भाई के खिलाफ आज प्रयागराज कोर्ट सुनाएगा फैसला, उमेश पाल की मां और पत्नी की मांग, मिले फांसी- Video

मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है.जेल उसका घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है. प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं.मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सज़ा हो: उमेश पाल की मां शांती देवी, प्रयागराज'

Umesh Pal Case: अतीक अहमद  और उसके भाई के खिलाफ आज प्रयागराज कोर्ट सुनाएगा फैसला, उमेश पाल की मां और पत्नी की मांग, मिले फांसी- Video
उमेश की पत्नी , अतीक अहमद, अशरफ, उमेश की मां शान्ति देवी

Umesh Pal Case: उमेश पाल के अपहरण मामले में यूपी की प्रयागराज कोर्ट माफिया अतीक अहमद (Atiqe Ahmed) और उसके भाई अशरफ के खिलाफ करीब 17 साल पुराने केस में फैसला सुनाने जा रही है. केस में अतीक और उसका भाई समेत कुछ और लोग आरोपी है. अतीक समेत सभी आरोपियों पर उमेश पाल के अपहरण का आरोप है. कोर्ट का फैसला आने से पहले उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल ने मांग किया है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए. उमेश पाल की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है. जेल उसका(अतीक अहमद) घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है. प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं. मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सज़ा हो.

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं कोर्ट से यही उम्मीद करती हूं कि उसको (अतीक अहमद) फांसी की सज़ा दिलाई जाए. जब तक जड़ खत्म नहीं होगी तब तक कुछ नहीं हो पाएगा. हम डर के साए में जी रहे हैं.

Video:

 

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).