Mumbra Train Accident Update: मुंब्रा ट्रेन हादसा मामले में सेंट्रल रेलवे की सफाई, 13 घायल, किसी की मौत नहीं, सभी पहलुओं पर जांच जारी; VIDEO
मुंब्रा में हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक 13 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. मध्य रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके.
Mumbra Train Accident Update: मुंबई सटे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास आज 9 जून को हुई ट्रेन दुर्घटना में मामले में सेंट्रल रेलवे ने अपनी सफाई पेश की है. मीडिया से बातचीत में सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई. 13 लोग घायल हुए. जिनका अस्पताल में इलाज जारी हैं. सीपीआरओ ने यह भी बताया कि घटना के बाद सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या सिग्नलिंग त्रुटि को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन सटीक वजह का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है.
मुंब्रा ट्रेन हादसा मामले में सेंट्रल रेलवे की सफाई
#WATCH मुंब्रा ट्रेन दुर्घटना पर मध्य रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, "कुल 13 लोग घायल हुए हैं। अभी तक हमें किसी की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है...जांच सभी एंगल से की जा रही है।" https://t.co/2GwqGWJeMg pic.twitter.com/xXnkzxmg1w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

