Mumbai Traffic Policemen Advisory: 55 साल से अधिक उम्र के कांस्टेबलों को बड़ी राहत, मुंबई में भीषण गर्मी के चलते दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक फील्ड ड्यूटी में मिलेगी छूट
मुंबई में भीषण गर्मी पड़ रही है. जिससे आम लोग परेशान है. भीषण गर्मी को लेकर मुंबई ट्रैफिक ने कांस्टेबलों को राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. मुंबई ट्रैफिक की तरह से जारी एक आदेश के अनुसार भीषण गर्मी के बीच उन्हें दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक फील्ड ड्यूटी में छूट मिलेगी.
Mumbai Traffic Policemen Advisory: मुंबई सहित महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी के बीच मुंबई की सड़कों पर 55 साल की उम्र से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस वालों को मुंबई ट्रैफिक पुलिस की तरह से बड़ी राहत दी गई है. मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त ( ट्रैफिक) प्रवीण पडवाल ने एक निर्देश जारी कर कहा कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के ट्रैफिक पुलिस और अधिकारियों को रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को फील्ड ड्यूटी दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं दी जानी चाहिए. इसके साथ ही निर्देश में कहा गया कि दोपहर में सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिस वालों को पेयजल की व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ एक वार्डन को भी सहायता के लिए नियुक्त किया जाए.
Tweet:
@MumbaiPolice gives relief to traffic constables who are over 55 years. They will be exempted from field duty from 12 noon to 5pm. pic.twitter.com/X3BntEnJrF
— Abdulkadir/ अब्दुलकादिर (@KadirBhaiLY) April 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

