Mumbai School Holiday Tomorrow: मुंबई में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, BMC ने की घोषणा
मुंबई में जारी मुसलाधार बारिश के चलते कई नीचले इलाकों में जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई है. शहर में जारी भारी बारिश के बीच बीएमसी ने कल सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.
Mumbai School Holiday Tomorrow: मुंबई में जारी मुसलाधार बारिश के चलते कई नीचले इलाकों में जल-जमाव के स्थित पैदा हो गई है. शहर में जारी भारी बारिश के बीच बीएमसी ने कल यानी गुरुवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है. बीएमसी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मुंबई के सभी प्रबंधन के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों (नर्सरी से कक्षा 12 तक) के लिए कल, 20 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है. ताकि बच्चें किसी जल-जमाव में ना फंसे. वहीं इससे पहले उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात के प्रभावित होने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आदेश दिया कि मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में सरकारी कार्यालय समय से पहले बंद कर दिये जाएं ताकि कर्मचारियों को घर पहुंचने के लिए थोड़ा अधिक समय मिल सके.
बारिश के चलते मुंबई में कल स्कूल बंद रहेंगे:
Mumbai | In view of the continuous rains in Mumbai, considering the safety of the students, the Municipal Corporation has declared a holiday for tomorrow, 20th July, for primary, secondary and higher secondary schools (Nursery to Class 12) of all management in the Mumbai…
— ANI (@ANI) July 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

