देश

Mumbai Water Cut From 1 July: मुंबई में बढ़ेगी पानी की किल्लत, झीलों का स्तर घटने से 1 जुलाई से 10 फीसदी कटौती का ऐलान

मुंबई समेत महाराष्ट्र में बीते शनिवार से बारिश जरूर हो रही है. लेकिन इस साल बारिश देर से आने की वजह से मुंबई में पानी सप्लाई करने वाली झीलों में करीब सात फीसदी ही पानी बचा है. जिसके चलते बीएमसी ने मुंबई में 1 जुलाई शनिवार से 10 फीसदी पानी कटौती के बारे में फैसला लिया है.

Mumbai Water Cut From 1 July: मुंबई में बढ़ेगी पानी की किल्लत, झीलों का स्तर घटने से 1 जुलाई से 10 फीसदी कटौती का ऐलान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits Wikimedia commons)

Mumbai Water Cut From 1 July: मुंबई समेत महाराष्ट्र में बीते शनिवार से बारिश जरूर हो रही है. लेकिन इस साल बारिश देर से आने की वजह से मुंबई में पानी सप्लाई करने वाली झीलों में करीब सात फीसदी ही पानी बचा है. जिसके चलते बीएमसी ने मुंबई में 1 जुलाई शनिवार से 10 फीसदी पानी कटौती के बारे में फैसला लिया है. मुंबई शहर को बीएमसी के स्वामित्व वाली पांच झीलें विहार, तुलसी, तानसा, मध्य वैतरणा और मोदक सागर और दो सिंचाई विभाग के स्वामित्व वाली झीलों जैसे ऊपरी वैतरणा और भातसा से पानी की आपूर्ति मिलती है. फिलहाल, 27 जून को शहर में 6.97% पानी का स्टॉक बचा था, जबकि 2022 में इन्हीं दिनों 9.19% और 2021 में 16.66% पानी का स्टॉक बचा था. जल कार्य विभाग के एक वरिष्ठ इंजीनियर ने कहा, ''इस बार बारिश की भविष्यवाणी अच्छी है. हम स्थिति का आकलन करेंगे और फिर कटौती वापस लेने के बारे में फैसला लेंगे.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).