देश

मुंबई से सटे मीरा रोड में BJP नेता सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला, हमलवारों ने पति के साथ भी गाली-गलौज की

भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता सुल्ताना खान पर बीती रात मुंबई से सटे मीरा रोड में हमला हुआ. बताया जा रहा है कि सुल्ताना पर यह हमला तब हुआ जब वे अपने पति के साथ रात में किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थीं.

मुंबई से सटे मीरा रोड में BJP नेता सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला, हमलवारों ने पति के साथ भी गाली-गलौज की

मुंबई: बीजेपी की महिला नेता सुल्ताना खान (BJP leader Sultana Khan) पर बीती रात मुंबई से सटे मीरा रोड में हमला हुआ. वारदात को लेकर काशीमीरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सैय्यद जिलानी (Sayyed Zilani) ने बताया कि सड़क पर दो अज्ञात बाइक सवार के साथ उनकी बहस होने के बाद उनके ऊपर हमला किया. फिलहाल उनकी तरफ से अब तक अब तक बात नहीं की है.

बताया जा रहा है कि सुल्ताना पर यह हमला तब हुआ जब वे अपने पति के साथ रात करीब 11 बजे किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थीं. तभी कुछ बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए और उनकी कार रोककर उनके ऊपर हमला कर दिया. बदमाशों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज भी की. इस हमले में सुल्ताना घायल हो गई और उन्हें मीरा रोड के  इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

 बीजेपी नेता सुल्ताना खान पर हमला:

ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).