Mumbai: मन्नत के बाहर शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस दीदार के लिए कर रहे थे इंतेजार, चोरों ने 30 से ज्यादा मोबाइल फोन उडाए, पुलिस ने 3 को पकड़ा
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कल यानी 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया. अपने चाहते सुपरस्टार शाहरुख खान को शुभकामनाएं ने के लिए उनके मन्नंत बंगले के बाहर कल बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए थे. इसी दौरान करीब 30 फैंस के मोबाइल चोरी हो गई. जिन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कल यानी 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया. अपने चाहते सुपरस्टार शाहरुख खान को शुभकामनाएं ने के लिए उनके मन्नंत बंगले के बाहर कल बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए थे. भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने करीब 30 प्रशंसकों के मोबाइल फोन चुरा कर रफ्फो चक्कर हो गए. मामले में बांद्रा पुलिस ने मोबाइल चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू. जांच पड़ताल में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है. गिरफ्तार किये गए चोरों में उनकी पहचान शुभम जमनाप्रसाद, मोहम्मद अली और इमरान के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
Tweet:
#UPDATE | Three people arrested in connection with the theft of more than 30 mobile phones of fans gathered outside 'Mannat' on 2nd November. Nine mobile phones recovered from them.
The accused have been identified as Shubham Jamnaprasad, Mohd Ali and Imran. https://t.co/7kaEjPOFSm pic.twitter.com/12dRcctkb4
— ANI (@ANI) November 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

