देश

Motion to Remove Bihar Assembly Speaker: बहुमत परीक्षण से पहले अवध बिहारी को बड़ा झटका, बिहार विधानसभा स्पीकर से हटाए गए

बिहार के विधानसभा स्पीकर और RJD नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया. प्रस्ताव के सदन में पास होने के बाद अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद से हटा दिया गया

Motion to Remove Bihar Assembly Speaker: बहुमत परीक्षण से पहले अवध बिहारी को बड़ा झटका, बिहार विधानसभा स्पीकर से हटाए गए
Awadh Bihari Choudhary Credit-ANI

Motion to Remove Bihar Assembly Speaker: बिहार के विधानसभा स्पीकर और RJD नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया. प्रस्ताव के पक्ष में 125 जबकि प्रस्ताव के खिलाफ 112 सदस्यों ने मतदान किया. प्रस्ताव के सदन में पास होने के बाद अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद से हटा दिया गया. अब बिहार विधानसभा की कार्यवाही डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने संभाल ली है. स्पीकर के पद से हटने से पहले RJD नेता अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि मुझे पद से हटाए जाने की सूचना मिली है. कानूनी रूप से यह सूचना सही है. अब सदन की कार्यवाही डिप्टी स्पीकर के संभालेंगे.

देखें VIDEO:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).