Modi Condemns Attack On Denmark's PM Mette: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन पर कोपेनहेगन में हमला, पीएम मोदी ने की निंदा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर ऊपर शुक्रवार को कोपेनहेगन में एक शख्स ने अचानक से हमला कर दिया . जिस हमले की प्रधानमंत्री ने निंदा की है.
Modi Condemns Attack On Denmark's PM Mette: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर ऊपर शुक्रवार को कोपेनहेगन में एक शख्स ने अचानक से हमला कर दिया . जिस हमले की प्रधानमंत्री ने निंदा की है. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन पर हमले की खबर से बेहद चिंतित हूं. हम हमले की निंदा करते हैं. अपने दोस्त के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं. शुक्रवार को कोपेनहेगन के मध्य में पीएम पर एक व्यक्ति उस समय हमला किया जब वह चुनाव प्रचार के लिए निकली थी. हालांकि हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
फ्रेडरिक्सन (46) चार साल पहले सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स की नेता के रूप में पदभार संभालने के बाद 2019 में प्रधानमंत्री बनीं। इस तरह वह डेनिश इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गईं. यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस हमले को "घृणित कृत्य" बताया है.
प्रधानमंत्री मेटे पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा:
Deeply concerned by the news of the attack on Mette Frederiksen, Denmark’s Prime Minister. We condemn the attack. Wishing good health to my friend. @Statsmin
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

