Covishield वैक्सीन के लिए 12 से 16 सप्ताह के खुराक अंतराल को छोटा करें- मेदांता के शीर्ष सर्जन का सुझाव
मेदांता के शीर्ष सर्जन डॉ अरविंदर सिंह सायन (Dr Arvinder Singh Sion) ने कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक के बीच के अंतर को कम करने का सुझाव दिया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "डेल्टा वेरियंट: एक वैक्सीन की खुराक से बचने की संभावना है. आपको अस्पताल में ले जाने की संभावना दोगुनी है. लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से रोकने के लिए दो खुराक जरुरी हैं."
मेदांता के शीर्ष सर्जन डॉ अरविंदर सिंह ने हाल ही में एक ट्वीट में कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने का सुझाव दिया है. हालांकि वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई)के कोविड वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष एनके अरोड़ा ने कहा कि दो कोविशील्ड खुराक के बीच के अंतर को 4-6 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का निर्णय एडिनोवेक्टर टीकों के व्यवहार के संबंध में वैज्ञानिक कारणों पर आधारित है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड द्वारा इस साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए अरोड़ा ने बताया कि 12 सप्ताह का अंतराल होने पर वैक्सीन की प्रभावशीलता 65 प्रतिशत से 88 प्रतिशत के बीच भिन्न होती है.
Delta variant: Likely to escape one vaccine dose. Twice more likely to get you into hospital.
But two doses almost certain to prevent hospitalization.
We must shorten the 12-16 week dosage gap for COVISHIELD without further ado.
— Dr. Arvinder Singh Soin (@ArvinderSoin) June 16, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

