देश

MEA Annual Report: LAC पर चीन ने यथास्थिति बदलने का किया प्रयास, जिसकी वजह से द्विपक्षीय संबंध हुए प्रभावित

सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 जारी कर दी. इस रिपोर्ट में मंत्रालय ने भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों की बात की है. मंत्रालय ने बताया कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा की यथास्थिति को बदलने का एकतरफा प्रयास किया.

MEA Annual Report: LAC पर चीन ने यथास्थिति बदलने का किया प्रयास, जिसकी वजह से द्विपक्षीय संबंध हुए प्रभावित
भारत चीन सेना (Photo: PTI)

सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 जारी कर दी. इस रिपोर्ट में मंत्रालय ने भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों की बात की है. मंत्रालय ने बताया कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की यथास्थिति को बदलने का एकतरफा प्रयास किया. लगातार चीन की तरफ से इस तरह के कोशिश की गई हैं. जिसकी वजह से भारत-चीन द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-मई 2020 से चीन ने पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के कई प्रयास किए हैं. इसके चलते एलएसी पर शांति भंग हुई. विदेश मंत्रालय ने ये भी बताया कि चीन के इन प्रयासों का भारत की तरफ से हमेशा मजबूती से उचित जवाब दिया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).