Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे क्रिसमस के मौके पर देशवासियों से कोरोना समेत कई मुद्दों पर करेंगे 'मन की बात', साल 2022 का आखिरी एपिसोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर देशवासियों से अपने पसंदीदा रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' सुबह 11 बजे करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री का साल 2022 का यह आखिरी एपिसोड होगा
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) क्रिसमस के मौके पर देशवासियों से अपने पसंदीदा रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' सुबह 11 बजे करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री का साल 2022 का यह आखिरी एपिसोड होगा. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी साल के अपने आखिरी एपिसोड में कोरोना समेत कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं. पीएम मोदी ने देशवासियों से पिछले हफ्ते अपने विचारों को भेजने के लिए आमंत्रित किया था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि इस साल 2022 की आखिरी मन की बात इस महीने की 25 तारीख को होगी. इस कार्यक्रम के लिए मैं आपके विचार प्राप्त करने के लिए बेहद उत्सुक हूं.
बता दें कि प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है. इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है.
पीएम मोदी का ट्वीट:
Tune in at 11 AM. #MannKiBaat pic.twitter.com/X8PC4Dxvhk
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

