देश

Manish Sisodia Sent To CBI Custody: मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. अब वह 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे.

Manish Sisodia Sent To CBI Custody: मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा
Manish Sisodia (Photo Credit : Twitter)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. अब वह 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. जांच एजेंसी ने कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है. बता दें कि सिसोदिया को रविवार को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. Manish Sisodia Destroyed Evidence? मनीष सिसोदिया ने डिलीट कर दी थी फाइलें, CBI ने उन सबूतों को फिर से किया हासिल.

सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. 9 घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया. सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल जारी है. आप कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).