देश

Nainital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बेतालघाट के पास मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है.

Nainital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत
Road Accident (img: File photo)

Nainital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बेतालघाट के पास मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है. वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, वाहन ऊंचाकोट से महेंद्रनगर नेपाल की ओर जा रहा था. इसमें कुल 10 लोग सवार थे.

उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).