बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र का फैसला, 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों को अब सड़कों से हटाएगी, राज्य सरकारों से भी की अपील
केंद्र सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार भारत सरकार अब 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों को सड़कों से हटाएगी
केंद्र सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा भारत सरकार अब 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों को सड़कों से हटाएगी. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि भारत सरकार (Govt of India) ने यह नीति सभी राज्यों को भेज दी है. राज्य सरकारों को भी अपने दायरे में आने वाले विभागों में 15 साल पुरानी बसों, ट्रकों, कारों को बंद कर देना चाहिए. बताना चाहेंगे कि दिल्ली समेत कई राज्यों में पुरानी गाड़ियों के चलते प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है. जिसके चलते लोग सांस संबंधित कई बीमारियों से बीमार पड़ रहे हैं.
ANI Tweet:
Maharashtra| Vehicles of GoI or GoI's undertakings will have to be scrapped after 15 years, will not run on roads. GoI has sent this policy to all states. State govts too should scrap 15 years old buses, trucks, cars in depts that come under their ambit: Union Min Nitin Gadkari pic.twitter.com/cRGQLFkEv8
— ANI (@ANI) November 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

