Maharashtra: चिपलुन में पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव, देवेंद्र फड़नवीस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी; देखें वीडियो
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिपलुन में कल अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता और पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव किया गया. यह घटना वहां शिवसेना (यूबीटी) नेता विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के सामने शिवसेना यूबीटी गुट के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हुई.
Maharashtra: महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिपलुन में कल अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता और पूर्व सांसद नीलेश राणे के काफिले पर पथराव किया गया. यह घटना वहां शिवसेना (यूबीटी) नेता विधायक भास्कर जाधव के कार्यालय के सामने शिवसेना यूबीटी गुट के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हुई. अधिकारी ने कहा कि कुछ कारों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. घटना पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि "इस तरह के राजनीतिक हमले से विपक्ष की निराशा साफ देखी जा सकती है. चिपलुन की घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."
देखें वीडियो:
Maharashtra Deputy CM & BJP leader Devendra Fadnavis yesterday said," The disappointment of the opposition can be seen clearly from this kind of political attack. Strict action will be taken against the culprits in connection with the incident at Chiplun." pic.twitter.com/EOO2sK5gOK
— ANI (@ANI) February 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

