Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के डराने वाले मामले, बीते 24 घंटे में 2813 नए मामले, 1 मरीज की मौत
कोरोना को लेकर खबर महाराष्ट्र से हैं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए केस पाए गए. वहीं इस महामारी से एक मरीज की मौत हुई है.
Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आशंका जाहिर की जा रही है कि चौथी लहर आने वाली हैं. कोरोना को लेकर ही खबर महाराष्ट्र से हैं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए केस पाए गए. वहीं इस महामारी से एक मरीज की मौत हुई है. राहत की बात है कि इस महामारी से 1047 मरीज ठीक हुए हैं. जिन्हें अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई है. वहीं एक दिन पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 2,701 नए मामले पाए गए थे. जिसमें अकेले मुंबई से ही 1,765 केस पाए गए थे.
महाराष्ट्र में कोरोना के बीते 24 घंटे में 2813 नए मामले:
Maharashtra reports 2813 new #COVID19 cases, 1047 recoveries and one death in the last 24 hours. pic.twitter.com/2Alr6Jg48w
— ANI (@ANI) June 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

