देश

Mumbai–Nagpur Expressway: पीएम मोदी ने समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया.

Mumbai–Nagpur Expressway: पीएम मोदी ने समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का किया उद्घाटन

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया.दरअसल, 701 किलोमीटर लंबा मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे करीब 55,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है, जो महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद व नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरता है. दावा किया जाता है कि इस एक्सप्रेसवे से आसपास के 14 अन्य जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इस प्रकार विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों सहित राज्य के लगभग 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).