देश

Maharashtra: राज ठाकरे को धमकी देने वाला PFI नेता मतीन शेखानी हुआ फरार, कहा था- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

लाउडस्पीकर विवाद को लेकर PFI नेता मतीन शेखानी ने राज ठाकरे को खुली धमकी देते हुए कहा था, "छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं". शनिवार को मतीन शेखानी पर FIR दर्ज हुई थी.

Maharashtra: राज ठाकरे को धमकी देने वाला PFI नेता मतीन शेखानी हुआ फरार, कहा था- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं
PFI नेता मतीन शेखानी (Photo Credit : Twitter)

Mateen Shekhani, 17 अप्रैल: एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) को धमकी देने वाले PFI नेता मतीन शेखानी फरार हो गए हैं. महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर (Loud Speaker) विवाद को लेकर PFI नेता मतीन शेखानी ने राज ठाकरे को खुली धमकी देते हुए कहा था, "छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं". शनिवार को मतीन शेखानी पर FIR दर्ज हुई थी. केस दर्ज के बाद से ही मतीन शेखानी फरार है. मुंबई पुलिस की 2 टीमें शेखानी की तलाश में जुट गई है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार को अल्टीमेटम दिया है. ठाणे की एक रैली में राज ठाकरे ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को 3 मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है.

राज ठाकरे ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर 3 मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).