Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते तापी नदी पर बने हतनूर बांध उफान पर, बाढ़ का पानी छोड़ा गया, देखें वीडियो
भारी बारिश के बीच जलगांव में तापी नदी पर बने हतनूर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पुणे जिले, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट (पहाड़ी) इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर "भारी से अत्यधिक भारी" बारिश की चेतावनी दी है...
महाराष्ट्र, 23 जुलाई: भारी बारिश के बीच जलगांव में तापी नदी पर बने हतनूर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पुणे जिले, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट (पहाड़ी) इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर "भारी से अत्यधिक भारी" बारिश की चेतावनी दी है. आईएमडी के एक अधिकारी ने यहां कहा, "चूंकि महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय और जोरदार हो रहा है, कोंकण के इलाकों, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और विदर्भ के कुछ जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है." महाराष्ट्र में लगातर बाढ़ के कारण सभी नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो गया है और आगे भी होने का खतरा है. यह भी पढ़ें: Delhi Flood: दिल्ली में लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें, भारी बारिश से फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा
देखें पोस्ट:
#WATCH | Maharashtra: Amid heavy rains, a massive amount of water discharged from Hatnur Dam on the Tapi River in Jalgaon. pic.twitter.com/7Ht3DY55lS
— ANI (@ANI) July 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

