VIDEO: गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका
महाराष्ट्र के जलगांव में एक गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
महाराष्ट्र: जलगांव में गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार को एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा. जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस के इंजन से धुआं निकलता देख ड्राइवर तुरंत सतर्क हो गया. उसने तुरंत एंबुलेंस को रोका और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
महाराष्ट्र के जलगांव में एंबुलेंस में लगी आग
आग लगने की वजह से एंबुलेंस में रखा oxygen सिलेंडर हुआ ब्लास्ट.
शुरुआत में ही एंबुलेंस के इंजन से धुआं निकलते हुए देखकर ड्राइवर सतर्क हुआ और उसने सभी को बाहर निकाल लिया..
गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नही हुआ. pic.twitter.com/0JnYZUugmG
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) November 14, 2024
हालांकि, सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे, लेकिन एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ड्राइवर की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से गर्भवती महिला सहित अन्य लोगों की जान बच गई. जलगांव प्रशासन ने ड्राइवर की सतर्कता की सराहना की और घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

