देश

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, सरकार बनाने के लिए दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से कर सकते हैं मुलाकात

उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सरकार बनाने के लिए एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं. मुंबई पहुंचने के बाद शिंदे देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के निवास स्थान पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होने के बाद सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिए राजभवन जा सकते हैं.

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, सरकार बनाने के लिए दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से कर सकते हैं मुलाकात
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits : Twitter)

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा कल सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन बीजेपी और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट के साथ होने जा रहा है. सरकार बनाने के लिए एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं. मुंबई पहुंचने के बाद शिंदे देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के निवास स्थान पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होने के बाद सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिए राजभवन जा सकते हैं. सूत्रों की माने तो राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस  मुख्यमंत्री के तौर पर आज ही शपथ ले सकते हैं..

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).