देश

MP Borewell Incident: सीहोर में बोरबेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाने का प्रयास जारी, करीब 50 फीट पर अटकी है मासूम (Watch Video)

मध्य प्रदेश के सीहोर एक ढाई साल की बच्ची खेत में खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई है. बच्ची के गिरने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल अभी तक बच्ची को निकाला नहीं जा सकता है.

MP Borewell Incident: सीहोर में बोरबेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाने का प्रयास जारी, करीब 50 फीट पर अटकी है मासूम (Watch Video)

MP Borewell Incident:  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में मंगलवार को एक ढाई साल की बच्ची खेत में खेलते समय खुले बोरवेल मेंगिर गई है. बच्ची के गिरने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल अभी तक बच्ची को  निकाला नहीं जा सकता है. बताया जा रहा है कि बोरवेल की गहराई 300 फीट है और बच्ची करीब 50 फीट पर अटकी हुई है.

रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि "हमने रातभर खुदाई की है लेकिन ज़मीन सख्त है, हम अभी 26-27 फुट नीचे तक पहुंच पाए हैं. मशीनें लगातार काम कर रही हैं. समय ज्यादा हो गया है जिसके कारण बच्ची ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दे रही है. लेकिन लगातार ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है."

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2023 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).