देश

Lumpy Virus: मध्य प्रदेश में लंपी वायरस का खतरा बढ़ा, इंदौर के देपालपुर में 2 गायों में पाया गया संक्रमण

मध्य प्रदेश में भी लंपी वायरस खतरा बढ़ने लगा है. इंदौर में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ प्रशांत तिवारी ने बताया कि देपालपुर क्षेत्र में दो गायों में लंपी वायरस की पुष्टी हुई है.

Lumpy Virus: मध्य प्रदेश में लंपी वायरस का खतरा बढ़ा, इंदौर के देपालपुर में 2 गायों में पाया गया संक्रमण
गाय (Photo Credit : Twitter)

Lumpy Virus: मध्य प्रदेश में भी लंपी वायरस खतरा बढ़ने लगा है. इंदौर में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ प्रशांत तिवारी (Dr. Prashant Tiwari) ने बताया कि देपालपुर क्षेत्र में दो गायों (Cows) में लंपी वायरस की पुष्टी हुई है. गाय यहीं की है कहीं बाहर से नहीं आई है, दोनों लोकल गाय हैं. तिवारी ने ने कहा कि दो मामले मिलने के बाद हमने पूरे ज़िले में अलर्ट जारी कर दिया है.

इस वायरस से संक्रमित पशुओं के लक्षण यह है कि लंपी वायरस से संक्रमण होने के बाद उनके  नाक और मुंह से पानी व लार गिरने लगती है. तेज बुखार होता है और ऐसे जानवर भोजन छोड़ देते है. ऐसे पशुओं की चमड़ी के नीचे पहले छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).