देश

Lucknow Shocker: लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में LLB थर्ड ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, IPS अधिकारी की बेटी थी अनिका रस्तोगी

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्रा अनिका रस्तोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव हॉस्टल के कमरे के फर्श पर पड़ा मिला.

Lucknow Shocker: लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में LLB थर्ड ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, IPS अधिकारी की बेटी थी अनिका रस्तोगी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

Lucknow Shocker: लखनऊ के राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की तृतीय वर्ष की छात्रा अनिका रस्तोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव हॉस्टल के कमरे के फर्श पर पड़ा मिला. नोएडा की रहने वाली अनिका एनआईए आईजी-आईपीएस संतोष रस्तोगी की बेटी हैं. कहा जा रहा है कि छात्रा की मौत कार्डियो अटैक से हुई है, लेकिन असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. अनिका की मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है. खबरों के मुताबिक, अनिका की रूममेट ने बताया कि शनिवार देर रात उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उसने अनिका को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया. फिर इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी गई. इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अनिका फर्श पर अचेत पड़ी थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में LLB थर्ड ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).