देश

Naxal Attack Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों पर माओवादियों के हमले का लाइव वीडियो आया सामने, जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद भाग निकले थे नक्सली

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नारायणपुर पुलिस कैंप पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले का लाइव वीडियो सामने आया है. NDTV द्वारा सोशल साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए 1 मिनट 50 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे माओवादियों ने कैंप पर बम फेंके, जिसमें विस्फोट होने से पहले सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए.

Naxal Attack Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों पर माओवादियों के हमले का लाइव वीडियो आया सामने, जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद भाग निकले थे नक्सली
(Photo : X)

Naxal Attack Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नारायणपुर पुलिस कैंप पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले का लाइव वीडियो सामने आया है. NDTV द्वारा सोशल साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए 1 मिनट 50 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे माओवादियों ने कैंप पर बम फेंके, जिसमें विस्फोट होने से पहले सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक, 6 जून को हुई इस घटना में माओवादियों ने क्षेत्र में गश्त कर रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया था. इस दौरान नक्सलियों ने 4 बीजीएल से हमला किया था, जिसमें से सिर्फ एक ही बीजीएल फटा था. इसके बाद जवानों ने मोर्चे से जवाबी कार्रवाई शुरू की तो नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. फिलहाल कैंप के सभी जवान सुरक्षित हैं. हमले में किसे के हताहत होने की खबर नहीं है.

बस्तर में नक्सली हमले का लाइव वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).