देश

Land For Job Scam Case: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा और तेजस्वी को बड़ी राहत, मिली जमानत

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा और तेजस्वी यादव को जमानत दे दी है.

Land For Job Scam Case: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा और तेजस्वी को बड़ी राहत, मिली जमानत
(Photo : X)

Land For Job Scam Case: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा और तेजस्वी यादव को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर  जमानत दे दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी. दरअसल दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी यादव, मीसा समेत 6 आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दी थी. जिसे बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्वीकार करते हुए  मामले में सभी आरोपियों को को जमानत दे दी है.

वहीं इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले की सुनवाई के लिए राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे. कोर्ट में जैसे ही सुनवाई हुई. सुनवाई के कुछ समय बाद सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई. बदले नौकरी घोटाले मामले में सीबीआई ने 10 अक्टूबर, 2022 को राबड़ी देवी और उनकी बेटी सहित 16 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था और फिर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी ली गई थी. जिसके बाद सभी के खिलाफ फिर से सुनवाई शुरू हो गई.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).