Karnataka: BJP विधायक का बड़ा आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे है कांग्रेस, हर्ष के परिवार को 5 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान
कर्नाटक से BJP विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कांग्रेस नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा "हर्ष की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ है."
22 फरवरी: कर्नाटक (Karnataka) के भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या (Bajrang Dal worker Murder) कर दी गई. कर्नाटक से BJP विधायक एमपी रेणुकाचार्य (MP Renukacharya) ने कांग्रेस नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हर्ष (Harsh) की हत्या के पीछे कांग्रेस (Congress) का हाथ है. वह डीके शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद और अन्य कांग्रेस नेताओं के कारण मारा गया था. मैं गृह मंत्री से मामले को एनआईए को सौंपने का आग्रह करता हूं. मैं परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा (5 Lakh Rs Compensation) दूंगा.
Congress is behind the murder of Harsha. He was killed because of DK Shivakumar, BK Hariprasad & other Congress leaders. I urge Home minister to hand over the case to NIA. I will give the compensation of Rs 5 lakh to the family: MP Renukacharya, BJP MLA from Honnali, Karnataka pic.twitter.com/VCaBmNgtYg
— ANI (@ANI) February 22, 2022
वहीं शिवमोग्गा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर ईस्टर्न रेंज डीआईजी डॉ. त्यागराजन ने कहा " पूछताछ के लिए 3-4 लोगों को हिरासत में लिया है, हमें लगता है कि ये पुरानी दुश्मनी की वजह से हुआ है, लेकिन टाइमिंग थोड़ी खराब है। स्थिति अब नियंत्रण में है, आगे की जांच जारी है."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

