JNU बवाल: नॉनवेज की नहीं बल्कि रामनवमी की बात है, पूजा-भजन से वामपंथी दल बौखला गए हैं: जेएनयू ABVP अध्यक्ष
JNU में रविवार को लेफ्ट विंग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों के हिंसक झड़प हुई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए. ABVP JNU के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि "पूजा का विरोध इन्होंने (वामपंथी छात्र) 7 दिन पहले किया था, इनके तरफ से धमकी भी दी गई थी.
11 अप्रैल: JNU की घटना पर ABVP JNU के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि "पूजा का विरोध इन्होंने (वामपंथी छात्र) 7 दिन पहले किया था, इनके तरफ से धमकी भी दी गई. यहां राइट टू ईट की बात नहीं है बात रामनवमी की है. हमारे कार्यकर्ता को चोट लगी है. रात साढ़े 8 बजे हमपर हमला हुआ. इस कैंपस में कई होस्टल हैं जहां नॉन वेज बना है. JNU का राजनीतिकरण करके दुरुपयोग किया जा रहा है. JNU में अब पूजा, भजन, कीर्तन हो रहे हैं. इसलिए वामपंथी दलों के लोग बौखला गए हैं.
JNU में रविवार को लेफ्ट विंग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों के हिंसक झड़प हुई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए. ये पूरा विवाद रामनवमी की पूजा और नॉनवेज विवाद को लेकर हुआ. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हमें आज सुबह JNUSU, SFI, DSF और AISA के सदस्य छात्रों के एक समूह से अज्ञात ABVP के छात्रों के ख़िलाफ़ शिकायत मिली. हमने IPC की धारा -323/341/509/506/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज़ की. सबूत इकट्ठा करने और दोषियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.
हमारे कार्यकर्ता को चोट लगी है। रात साढ़े 8 बजे हमपर हमला हुआ। इस कैंपस में कई होस्टल हैं जहां नॉन वेज बना है। JNU का राजनीतिकरण करके दुरुपयोग किया जा रहा है। JNU में अब पूजा, भजन, कीर्तन हो रहे हैं इसलिए वामपंथी दलों के लोग बौखला गए हैं: रोहित कुमार, अध्यक्ष, ABVP JNU, दिल्ली pic.twitter.com/E5uzbuEPgV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

