Srinagar Muharram Procession: बदल रहा है कश्मीर! करीब तीन दशक बाद श्रीनगर में निकला मुहर्रम का जुलूस, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी हुए शामिल- Video
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर धीरे- धीरे बदल रहा है. करीब तीन दशक बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार मुहर्रम का जुलूस निकला है. इस जुलुश में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे
Srinagar Muharram Procession: जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर धीरे- धीरे बदल रहा है. करीब तीन दशक बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार मुहर्रम का जुलूस निकला है. इस जुलुश में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे. इससे पहले जम्मू कश्मीर में 1990 के बाद पहली बार शिया मुसलमानों का मुहर्रम जुलूस श्रीनगर के लाल चौक और आसपास के इलाकों से निकला था. दरअसल 1990 में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर के लाल चौक और आसपास के इलाकों में मुहर्रम के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था. जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर में जुलुश निकलना बंद हो गया था.
जुलूस निकालने को लेकर एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जैसे बैठक में वादा किया था वे आए और उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि दी. ये अच्छा संकेत है. हम सुरक्षा प्रदान करते हैं. लेकिन लोगों की भूमिका शांति कायम करने में महत्वपूर्ण है
Video:
#WATCH | J&K: LG Manoj Sinha participates in the Muharram procession in Srinagar. pic.twitter.com/96CqkNOMQe
— ANI (@ANI) July 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

