देश

Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 10 लोग सवार थे.

Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत
Accident in Kishtwar | Photo: ANI

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 10 लोग सवार थे. हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है. घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है. जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).