देश

Ayodhya Video: जय श्री राम के नारे के साथ अयोध्या में 'जन्मभूमि पथ' का हुआ उद्घाटन, रामलला के दर्शन में होगी सुविधा

अयोध्या में निर्माणाधीन 3 गलियारों में से एक, 'जन्मभूमि पथ' का आज जय श्री राम के नारे और फूलों की वर्षा के बीच उद्घाटन किया गया.

Ayodhya Video: जय श्री राम के नारे के साथ अयोध्या में 'जन्मभूमि पथ' का हुआ उद्घाटन, रामलला के दर्शन में होगी सुविधा
(Photo Credit : Twitter)

भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. अक्टूबर 2023 में गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा और रामलला 24 जनवरी 2024 तक अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. अयोध्या में निर्माणाधीन 3 गलियारों में से एक, 'जन्मभूमि पथ' का आज जय श्री राम के नारे और फूलों की वर्षा के बीच उद्घाटन किया गया.

मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी. रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे, जिसे देखते हुए अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी किया जा रहा है. इसी जन्मभूमि पथ से राम भक्त कम दूरी तय कर अपने आराध्य प्रभु श्री राम का दर्शन पूजन कर सकेंगे. 2 और गलियारे, राम पथ और भक्ति पथ अक्टूबर तक खुल जाएंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).