देश

Jahangirpuri Violence: कबाड़ व्यापारी शेख हमीद गिरफ्तार, उपद्रवियों को पथराव के लिए मुहैया कराई थी बोतलें

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में शेख हमीद को गिरफ्तार किया गया है. वह कबाड़ का व्यापारी है. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने बोतल की आपूर्ति की थी जो घटना के दौरान पथराव के लिए इस्तेमाल की गई थी.

Jahangirpuri Violence: कबाड़ व्यापारी शेख हमीद गिरफ्तार, उपद्रवियों को पथराव के लिए मुहैया कराई थी बोतलें
दिल्ली (Photo Credit : Twitter)

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच के दौरान एक और आरोपी 36 वर्षीय शेख हमीद को गिरफ्तार किया गया है. वह कबाड़ का व्यापारी है. डीसीपी एनडब्ल्यू उषा रंगनानी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने बोतल की आपूर्ति की थी जो घटना के दौरान पथराव के लिए इस्तेमाल की गई थी.

जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हिंसा हुई थी. इस हिंसा के बाद अबतक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा दो नाबालिगों को हिरासत में भी लिया गया है. हिंसा में 9 लोग जख्मी हुए हैं, इनमें 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं. घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).