जरुरी जानकारी

ABHA Card नहीं बनवाएं हैं तो बनवा लीजिए, कमाल के हैं फायदे, App के जरिए मेडिकल रिपोर्ट रखें सुरक्षित

आभा हेल्थ कार्ड बनवाने से ढेर सारे फायदे हैं. आभा कार्ड से डॉक्टर आपने बारे में हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारी ले सकेंगे. आपको उन्हें बताने की जरुरत नहीं होगी.

ABHA Card नहीं बनवाएं हैं तो बनवा लीजिए, कमाल के हैं फायदे, App के जरिए मेडिकल रिपोर्ट रखें सुरक्षित
ABHA Card Photo Credit : Twitter)

ABHA Card Benefits In Hindi: अक्सर जब हम इलाज कराने जाते हैं, तो बीमारी की हिस्ट्री भूल जाते हैं…या कहें कि बीमारी से जुड़े भारी-भरकम पुरानी जांच रिपोर्ट एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में छूट जाते हैं…. और कई बार खो जाते हैं. डिजिटल हेल्थ कार्ड या अकाउंड होने से इस तरह की जुड़ी तमाम समस्याएं खत्म हो जाएंगी. ABHA Card से मरीज और डॉक्टर दोनों को फायदा होगा. क्या है डिजिटल हेल्थ कार्ड (Digital Health Card) और कौन बनवा सकता है… इससे जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी बारे में जानते हैं.

आभा हेल्थ कार्ड अपने यूजर्स को डिजिटली मुफ्त में एक्सेस देता है. इस कार्ड के बन जाने के बाद आपको अपने इलाज से जुड़े पुराने कागजात को डॉक्टर के पास ले जाने की जरुरत नहीं होगी.

4 अंक वाले आभा आईडी कार्ड को देखकर डॉक्टर देख सकेगा कि आपने कहांकहां इलाज कराया है और इससे पहले आपको क्याक्या परेशानियां थी. आपने क्या दवाइयां खाई हैं वह डॉक्टर को पता चल जाएगा. जिन लोगों ने आभा कार्ड बनवाया है उनको स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं का लाभ मिलता है. आभा कार्ड आपको ऑफ्ट इन और ऑफ्ट आउट की सुविधा देता है. कोई भी शख्स आभा कार्ड आसानी से बनवा सकता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).