7th Pay Commission: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आज विधानसभा में राज्य का बजट 2023-24 पेश किया. चद्रिमा भट्टाचार्य ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
7th Pay Commission, West Bengal Government Hikes DA: पश्चिम बंगाल की वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आज विधानसभा में राज्य का बजट 2023-24 पेश किया. चद्रिमा भट्टाचार्य ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने 2023-24 के लिए 3.39 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. दरअसल, डीए बकाये की मांग को लेकर कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में सरकारी कर्मचारियों के 33 संगठनों का संयुक्त धरना लंबे समय से चल रहा है.
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को भी जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. खबरों के मुताबिक, होली 2023 के बाद सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है. सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन के फिटमेंट फैक्टर को संशोधित करने का निर्णय ले सकती है. इस साल होली 8 मार्च को मनाई जाएगी और केंद्र 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर होली के बाद फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर फैसला ले सकता है.
The Government of West Bengal hikes the DA for government employees by 3%: West Bengal minister of state for finance (independent charge) Chandrima Bhattacharya presents the state budget 2023-24 in the Assembly
(Source: West Bengal Assembly) pic.twitter.com/zIQnjPmlcf
— ANI (@ANI) February 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

