Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी को पीएम मोदी ने खास अंदाज में किया याद, 'सदैव अटल' पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99वीं जयंती है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज 99वीं जयंती है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर नमन किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन. वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे. मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा."
पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा। pic.twitter.com/RfiKhMb27x
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2023
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee at 'Sadaiv Atal' memorial, on his birth anniversary. pic.twitter.com/BqpmVC6tie
— ANI (@ANI) December 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

